दुबईः जकार्ता जा रहे एतिहाद एअरवेज की एक फ्लाइट आज तूफान की चपेट में आ गई। इस हादसे के कारण विमान में सवार करीब 31 यात्री घायल हो गए। बताया जा रहा है कि यह फ्लाइट दुबई से जकार्ता जा रही थी। जानकारी के मुताबिक विमान लैंडिग से ठीक 45 मिनट पहले तूफान की चपेट में आ गया था। गनीमत रही कि विमान की सफल लैंडिग करा ली गई।
संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के एतिहाद एयरवेज की ओर से बुधवार को जारी एक बयान में कहा गया कि दुबई की विमानन कंपनी की उड़ान संख्या ईवाई 474 दुबई से जकार्ता के सोकार्नो हाता अंतर्राष्ट्रीय हवाईअड्डे जा रही थी और उसी दौरान एक तूफान की चपेट में आ गई।
इसे भी पढ़ेः रूस में प्लेन क्रैश, 62 मृतकों में 2 भारतीय भी शामिल
कहा गया कि एयरबस ए330-200 विमान हवाईअड्डे पर सुरक्षित रूप से उतारा गया और बाद में घायलों का उचित इलाज कराया गया। बयान के मुताबिक, विमान में सवार 22 यात्रियों को हल्की चोटें आई हैं। नौ यात्रियों को स्थानीय अस्पताल ले जाया गया है। इस घटना के परिणामस्वरूप बुधवार को जकार्ता से अबू धाबी आने वाली उड़ान संख्या ईवाई 475 रद्द रही।
Latest World News