1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. हवाईअड्डे पर मरम्मत कार्य के चलते कोलंबो से भारत के लिए उड़ानें स्थगित

हवाईअड्डे पर मरम्मत कार्य के चलते कोलंबो से भारत के लिए उड़ानें स्थगित

कोलंबो: श्रीलंकन एयरलाइंस ने भंडारनाईके अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे के रनवे पर मरम्मत कार्य की वजह से अगले साल जनवरी से तीन महीने के लिए कोलंबो से दक्षिण भारत के चेन्नई, तिरूची, कोचीन और बेंगलूर जाने वाली

srilankan airlines- India TV Hindi
srilankan airlines

कोलंबो: श्रीलंकन एयरलाइंस ने भंडारनाईके अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे के रनवे पर मरम्मत कार्य की वजह से अगले साल जनवरी से तीन महीने के लिए कोलंबो से दक्षिण भारत के चेन्नई, तिरूची, कोचीन और बेंगलूर जाने वाली उड़ानों को स्थगित करने की घोषणा की है। एयरलाइन ने सिंगापुर और माले जाने वाली उड़ानों को भी स्थगित रखने का फैसला किया है। इसने एक बयान में कहा कि रनवे पर मरम्मत के चलते कोलंबो अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डा दिन के समय बंद रहेगा। उड़ानों का पुनर्निर्धारण जनवरी 2017 से तीन महीने के लिए रहेगा।

बयान में कहा गया कि छह जनवरी 2017 से छह अप्रैल 2017 तक रनवे के मरम्मत कार्य के चलते हवाईअड्डा रोज सुबह साढ़े आठ बजे से शाम साढ़े चार बजे तक बंद रहेगा। इसमें कहा गया कि कोलंबो से बीजिंग, शंघाई, बैंकाक, कुआलालंपुर, त्रिवेंद्रम, नयी दिल्ली, कराची, लंदन और जेद्दाह के लिए उड़ानों को दिन में वैकल्पिक समय पर संचालित किया जाएगा। बयान में कहा गया, श्रीलंकन एयरलाइन्स अपरिहार्य स्थितियों में किए जा रहे इन प्रबंधों की वजह से अपने यात्रियों को हुई किसी भी असुवधिा के लिए खेद व्यक्त करती है।

 

 

Latest World News