जकार्ता: इंडोनेशिया के तटवर्ती क्षेत्र में आज 6.9 तीव्रता का भूकंप आया। वैसे सुनामी का कोई खतरा नहीं है। अमेरिका के यूएस जियोलोजिकल सर्वे के मुताबिक तटीय अंबन शहर से पूर्व-दक्षिणपूर्व की दिशा में 151 किलोमीटर दूर बांदा सागर में अंतरराष्ट्रीय समयानुसार 10 बजकर 21 मिनट पर भूकंप आया।
इस अमेरिकी संस्थान के अनुसार भूकंप का केंद्र 33.9 किलोमीटर की गहराई पर था। इंडोनेशिया के सुनामी वार्निंग सेंटर ने कहा हे कि सुनानी आने की कोई संभावना नहीं है। अधिकारियों ने भी कहा कि तत्काल किसी नुकसान की खबर नहीं है। अंबन में भूभौतिक केंद्र के अधिकारी जांद्री पट्टिनामा ने कहा, अंबन और बांदा में भूकंप बहुत जोर से महसूस किया गया लेकिन अबतक जानमाल के नुकसान की खबर नहीं है।
इससे पहले 7 दिसंबर को दिल्ली समेत पूरे उत्तर भारत में सोमवार को भूकंप के झटके महसूस किए गए। ताजिकिस्तान में भी भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण के अनुसार, भूकंप का केंद्र ताजिकिस्तान में मुर्गहोब से 109 किलोमीटर पश्चिम में था।
Latest World News