1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. चीन में भूकंप के तेज झटके, 5.3 की तीव्रता

चीन में भूकंप के तेज झटके, 5.3 की तीव्रता

बीजिंग: चीन के उत्तर पश्चिमी शिनजियांग क्षेत्र में आज हल्का भूकंप आया जिसकी तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 5.3 आंकी गई। चाइना अर्थक्वेक नेटवर्क सेंटर (सीईएनसी) ने बताया कि स्थानीय समयानुसार सुबह पांच बज कर 18

china- India TV Hindi
china

बीजिंग: चीन के उत्तर पश्चिमी शिनजियांग क्षेत्र में आज हल्का भूकंप आया जिसकी तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 5.3 आंकी गई। चाइना अर्थक्वेक नेटवर्क सेंटर (सीईएनसी) ने बताया कि स्थानीय समयानुसार सुबह पांच बज कर 18 मिनट पर आए इस भूकंप का केंद्र बेइंगोल मंगोलियन ऑटोनॉमस प्रीफैक्चर में पांच किमी की गहराई पर था।

सीईएनसी की खबर के अनुसार, भूकंप का केंद्र लुनताई काउंटी में था और इसे 42.19 डिग्री उत्तरी अक्षांस और 84.12 डिग्री पूर्वी देशान्तर पर महसूस किया गया। सरकारी समाचार एजेंसी शिन्हुआ के अनुसार, कहीं से भी किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।

शिनजियांग भूकंप प्रशासन ने सात सदस्यों का एक दल लुनताई काउंटी में भेजा है। एक स्थानीय अधिकारी ने बताया कि प्रधिकारी लुनताई में हताहत होने और संपत्ति के नुकसान के बारे में सूचनाएं एकत्र करते रहेंगे।

Latest World News