1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. इंडोनेशिया में भूकंप के जबर्दस्त झटके, तीव्रता 6.4

इंडोनेशिया में भूकंप के जबर्दस्त झटके, तीव्रता 6.4

जकार्ता: इंडोनेशिया के उत्तरी सुलावेसी प्रांत में जबर्दस्त भूकंप महसूस किया गया लेकिन इसमें किसी के हताहत होने या किसी नुकसान की कोई खबर नहीं है। अमेरिकी भूगर्भ सर्वेक्षण (USGS) ने भूकंप की तीव्रता 6.4

indonesia- India TV Hindi
indonesia

जकार्ता: इंडोनेशिया के उत्तरी सुलावेसी प्रांत में जबर्दस्त भूकंप महसूस किया गया लेकिन इसमें किसी के हताहत होने या किसी नुकसान की कोई खबर नहीं है। अमेरिकी भूगर्भ सर्वेक्षण (USGS) ने भूकंप की तीव्रता 6.4 बताई जो फिलीपीन के सांरगानी के 233 किलोमीटर दक्षिण पूर्व में 12.9 किलोमीटर की गहराई पर केंद्रित था।

इंडोनेशिया की मौसम एवं भूगर्भ विज्ञान एजेंसी ने मंगलवार को कहा कि सोमवार को अंतरराष्ट्रीय समयानुसार शाम चार बजकर 38 मिनट पर आया भूकंप उत्तरी सुलावेसी प्रांत में तालौद द्वीपसमूह के लगभग 58 किलोमीटर दक्षिण पूर्व में केंद्रित था। इससे सुनामी का कोई खतरा नहीं है। एजेंसी ने कहा कि तालौद के मेलंगुआने शहर में भूकंप का जबर्दस्त झटका महसूस किया गया।

इससे पहले बीते साल 9 दिसंबर को भी इंडोनेशिया के तटवर्ती क्षेत्र में 6.9 तीव्रता का भूकंप आया था। अमेरिका के यूएस जियोलोजिकल सर्वे के मुताबिक तटीय अंबन शहर से पूर्व-दक्षिणपूर्व की दिशा में 151 किलोमीटर दूर बांदा सागर में अंतरराष्ट्रीय समयानुसार 10 बजकर 21 मिनट पर भूकंप आया था। इस अमेरिकी संस्थान के अनुसार भूकंप का केंद्र 33.9 किलोमीटर की गहराई पर था।

Latest World News