1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. जापान में महसूस किए गए भूकंप के झटके, 5.0 की तीव्रता

जापान में महसूस किए गए भूकंप के झटके, 5.0 की तीव्रता

जापान के इबाराकी प्रांत में रविवार को रिक्टर पैमाने पर 5.0 तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किए गए

japan- India TV Hindi
japan

टोक्यो​: जापान के इबाराकी प्रांत में रविवार को भूकंप के झटके महसूस किए गए। रिक्टर पैमाने पर इसकी तीव्रता 5.0 थी। ये झटके जापान के पश्चिम क्षेत्र में आए जो प्रशांत महासागर सीमाओं पर हैं। स्थानीय समय 13:24 बजे लोगो को झटके महसूस हुए पर सुनामी की कोई चेतावनी जारी नही हुई।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने जापान मेट्रोलॉजिकल एजेंसी (JMA) के हवाले से बताया कि भूकंप का केंद्र इबाराकी था, जो प्रशांत महासागर से सटा और टोक्यो के पूर्वोत्तर में है। भूकंप की गहराई टोक्यो के उत्तर पश्चिम में 44 किलोमीटर बताई गई है। फिलहाल किसी की जान के नुकसान की कोई खबर नही हैं और सुनामी की चेतावनी की भी कोई रिपोर्ट नहीं है।

बता दें कि जापान दुनिया में सबसे ज्यादा भूकंप आने वाले क्षेत्रों में से एक है, जो परिमाण के हिसाब से दुनिया के सबसे अधिक भूकंप आने वाले क्षेत्रों मे पांचवें स्थान पर हैं। अबतक जापान मे सबसे तेज भूकंप 11 मार्च , 2011 मे पूर्वोत्तर तट पर आया, जो अपने साथ एक विशाल सुनामी भी लाया था जिसमें लगभग 20,000 लोगों की मौत हो गई थी।

Latest World News