1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. नेपाल में 5.3 तीव्रता के भूकंप के झटके

नेपाल में 5.3 तीव्रता के भूकंप के झटके

काठमांडू: नेपाल में गुरुवार देर रात एक बार फिर भूकंप के झटके महसूस किए गए, जिसकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर 5.3 मापी गई। समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, नेपाल के राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान

नेपाल में 5.3 तीव्रता के...- India TV Hindi
नेपाल में 5.3 तीव्रता के भूकंप के झटके

काठमांडू: नेपाल में गुरुवार देर रात एक बार फिर भूकंप के झटके महसूस किए गए, जिसकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर 5.3 मापी गई। समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, नेपाल के राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र ने बताया कि गुरुवार के भूकंप का केंद्र सिंधुपालचौक जिला था, जो काठमांडू से 65 किलोमीटर दूर है।

नेपाल में गुरुवार रात आए भूकंप का 25 अप्रैल को आए भीषण व विनाशकारी भूकंप के बाद के झटके माना जा रहा है।

देश में 25 अप्रैल को आए भूकंप में 8,500 लोगों की मौत हो गई थी। सिंधुपालचौक जिला भूकंप से सर्वाधिक प्रभावित हुआ था।

अधिकारियों के मुताबिक, 25 अप्रैल के विनाशकारी भूकंप के बाद नेपाल में कम तीव्रता के तीन से चार झटके रोजाना महसूस किए जा रहे हैं।

Latest World News