1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. भूकंप के झटकों से हिला जापान, अब तक 32 मौतें, राहत कार्य जारी

भूकंप के झटकों से हिला जापान, अब तक 32 मौतें, राहत कार्य जारी

टोक्यो: दक्षिण-पश्चिम जापान के क्युशू द्वीप के कुमामोतो प्रांत में शनिवार सुबह आए 7.3 तीव्रता वाले शक्तिशाली भूकंप में अब तक 32 लोगों की मौत हो चुकी है और एक हजार से अधिक लोग घायल

japan- India TV Hindi
Image Source : PTI japan

टोक्यो: दक्षिण-पश्चिम जापान में दो जबर्दस्त भूकंप आने से कम से कम 32 लोग मारे गए जबकि सैकड़ों लोगों के जिंदा दफन हो जाने की आशंका है। ऐसे में तूफान के अनुमान से और विध्वसंकारी भूस्खलन का डर पैदा हो गया है। भूकंप से पहाड़ी के ढह जाने से मकान, सड़के और रेल लाइनें ध्वस्त हो गयीं तथा हजारों टन मलबा इधर से उधर हो गया।
एक विश्वविद्यालय के डॉर्मेट्री और अपार्टमेंट कम्प्लेक्स समेत कई भवन मलबे में तब्दील हो गए तथा दर्जनों लोगों का अता-पता नहीं है।

मुख्य सचिव योशिहिदे सुगा ने संवाददाता सम्मेलन में कहा, हमें ऐसे विभिन्न स्थानों की जानकारी है जहां लोग जिंदा दफन हो गए। उन्होंने कहा, पुलिस, दमकल कर्मी और स्वयं रक्षा बल के कर्मी उन्हें बचाने के लिए जो कुछ कर सकते हैं, कर रहे हैं। करीब 70,000 लोग खाली कराकर सुरक्षित स्थान पर पहुंचाए गए। उनमें से एक बांध के समीप के इलाके के 300 लोग शामिल हैं, यह बांध ढहने के कगार पर है। शनिवार तड़के सात तीव्रता के भूकंप के कारण एक अस्पताल बुरी तरह लड़खड़ाने लगा और डॉक्टर एवं मरीज अंधेरे में ही अस्पताल से भागे।

प्रधानमंत्री शिंजो आबे ने संवाददाताओं को बताया कि सरकार राहत-बचाव कार्यो के साथ ही क्षति का आकलन करने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है, ताकि नागरिकों को सही जानकारी पहुंचाई जा सके।

Latest World News