1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. इजिप्ट एयर के विमान की उज्बेकिस्तान में इमरजेंसी लैंडिंग

इजिप्ट एयर के विमान की उज्बेकिस्तान में इमरजेंसी लैंडिंग

काहिरा से बीजिंग जा रहे 'इजिप्टएयर' के एक विमान को बम की अफवाह के बाद उज्बेकिस्तान के उरगेंच शहर में आपातस्थिति में उतरना पड़ा।

egyptair- India TV Hindi
egyptair

मॉस्को: बुधवार को काहिरा से बीजिंग जा रहे 'इजिप्टएयर' के एक विमान को बम की अफवाह के बाद उज्बेकिस्तान के उरगेंच शहर में आपातस्थिति में उतरना पड़ा। उज्बेकिस्तान एयरवेज के एक बयान के मुताबिक, 118 यात्रियों और चालक दल के 17 सदस्यों को लेकर जा रहे विमान में बम होने की सूचना मिलने के बाद उसे स्थानीय समयानुसार सुबह आठ बजे उरगेंच में उतारा गया।

एक समाचार एजेंसी के मुताबिक, विमान को खाली करा लिया गया। उसे जांच के लिए एक निर्जन स्थान पर खड़ा किया गया था। 'इजिप्टएयर' के एक सूत्र के मुताबिक, एक अज्ञात कॉलर ने मिस्र प्रशासन को फोन पर सूचना दी कि विमान में एक बम रखा गया है। विमान में बम होने की जांच की जा रही है। इजिप्ट एयरबेस के विमानों में अक्सर ऐसे मामले देखे गए हैं। हाल ही में पेरिस से काहिरा जा रहा एक विमान क्रैश हो गया था।

इजिप्ट एयर की उड़ान संख्या MS804 का पेरिस से काहिरा आते समय रडार से संपर्क टूट गया था। इसमें 66 यात्री सवार थे, जिनमें से 30 मिस्र के और 15 फ्रांस के थे। मिस्र के जांचकर्ताओं का कहना था कि उन्होंने विमान के एआईआरएमएएन विश्लेषण प्रणाली से प्राप्त डेटा और ACARS संचार एवं रिकॉर्डिंग प्रणाली की सूचना इकट्ठा की थी।

Latest World News