1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. दुबई एयरपोर्ट पर प्लेन की क्रैश लैंडिंग, बाल-बाल बचे 282 यात्री

दुबई एयरपोर्ट पर प्लेन की क्रैश लैंडिंग, बाल-बाल बचे 282 यात्री

दुबई एयरपोर्ट पर यात्री विमान की क्रैश लैंडिंग हुई है। इस विमान में 282 यात्री सवार थे और ये त्रिवेंद्रम एयरपोर्ट से दुबई के लिए रवाना हुआ था।

Emirates plane crash-lands at Dubai airport- India TV Hindi
Emirates plane crash-lands at Dubai airport

दुबई: दुबई एयरपोर्ट पर यात्री विमान की क्रैश लैंडिंग हुई है। इस विमान में 282 यात्री सवार थे और ये तिरुवनंतपुरम से दुबई के लिए रवाना हुआ था। पायलट ने इसे सफलतापूर्वक लैंड करा लिया नहीं तो एक बड़ा हादसा हो सकता था।

दुबई की एयरलाइंस एमिरेट्स ने कहा है कि सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है और किसी तरह के जानमाल के नुकसान की खबर नहीं है। एमिरेट्स ने कहा कि फ्लाइट EK521 ने आज तिरुवनंतपुरम से दुबई के लिए उड़ान भरी थी।

तकनीकी खराबी के चलते दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर इसकी क्रैश लैंडिंग करानी पड़ी। इसके चलते एयरपोर्ट पर से कुछ देर के लिए सभी उड़ानों पर रोक लगा दी गई।

एमीरेट्स एयरलाइन्स ने ट्विटर पर इस घटना की पुष्टि की है। अपने एक ट्वीट में कंपनी ने बताया कि यह विमान EK521 था जिसने तिरूअनंतपुरम से दुबई की उड़ान भरी थी।

Latest World News