A
  1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. ब्लॉगर हत्याकांड की जांच में अमेरिकी FBI की मदद

ब्लॉगर हत्याकांड की जांच में अमेरिकी FBI की मदद

ढाका: धर्मनिरपेक्ष ब्लॉगर निलय चक्रवर्ती नील की हत्या की गुत्थी सुलझाने के लिए एफबीआई के अधिकारियों ने आज बांग्लादेश के पुलिस अधिकारियों से मुलाकात की। अलकायदा से जुड़े संदिग्ध उग्रवादियों के हाथों धर्मनिरपेक्ष ब्लॉगरों की

ब्लॉगर हत्याकांड की...- India TV Hindi
ब्लॉगर हत्याकांड की जांच में अमेरिकी FBI की मदद

ढाका: धर्मनिरपेक्ष ब्लॉगर निलय चक्रवर्ती नील की हत्या की गुत्थी सुलझाने के लिए एफबीआई के अधिकारियों ने आज बांग्लादेश के पुलिस अधिकारियों से मुलाकात की। अलकायदा से जुड़े संदिग्ध उग्रवादियों के हाथों धर्मनिरपेक्ष ब्लॉगरों की छह महीने में हत्या की यह चौथी घटना है।

दो अमेरिकी और एक बांग्लादेशी अधिकारियों का एक दल आज सुबह यहां मिंटू रोड स्थित जासूसी शाखा (डीबी) के कार्यालय गया।

कल ही एफबीआई ने इस जांच में रूचि जताई थी और कहा था कि वह हत्या के मामले सुलझाने में बांग्लादेश की मदद करेगा।

यह बैठक एक अन्य ब्लॉगर अभीजित राय की हत्या की जांच के निष्कषो पर चर्चा करने के लिए पहले कर दी गई। राय अमेरिकी नागरिक थे और फरवरी में उनकी हत्या कर दी गई थी। इसी मामले की जांच के सिलसिले में एफबीआई का दल बांग्लादेश आया था और उसने नील की हत्या के मामले में भी सहयोग करने की इच्छा जतायी थी।

डीबी पुलिस के उपायुक्त (पूर्व) महबूब आलम ने पत्रकारों को बताया कि अगर बांग्लादेश के जासूसों को हत्याकांड की जांच में किसी तरह की मदद की जरूरत पड़ेगी तो एफबीआई उन्हें तकनीकी सहायता प्रदान करेगी।

इस बीच, दैनिक डेली स्टार ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि अपराध स्थल से जमा किए गए सबूत विभिन्न प्रयोगशालाओं को भेजे गये हैं।

अल-कायदा से जुड़े अनसार-अल-इस्लाम ने 40 वर्षीय नील की हत्या की जिम्मेदारी कबूल की है। बहरहाल, आलम ने कहा कि प्रतिबंधित संगठन की संलिप्तता की अभी पुष्टि नहीं की जा सकी है।

गृह मंत्री असदुज्जमां खान कमाल ने कल रात संवाददाताओं से कहा कि बांग्लादेशी जांचकर्ता हत्यारों की पहचान के नजदीक पहुंच गए हैं जो धार्मिक उन्मादी हैं।

शुक्रवार की नमाज के बाद अलकायदा से जुड़े चार संदिग्ध उग्रवादियों ने नील के अपार्टमेंट में हमला किया था।

Latest World News