1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. म्यांमार: नौका दुर्घटना 25 की मौत, कोई लापता नहीं

म्यांमार: नौका दुर्घटना 25 की मौत, कोई लापता नहीं

यंगून: मध्य म्यांमार में एक नौका के डूब जाने के बाद 25 लोगों की मौत हो गयी तथा और शव मिलने की आशंका है। बचावकर्मी नदीतल से नौका को निकालने में जुट गए हैं। मोनिवा

ferry accident in myanmar 25 killed - India TV Hindi
ferry accident in myanmar 25 killed

यंगून: मध्य म्यांमार में एक नौका के डूब जाने के बाद 25 लोगों की मौत हो गयी तथा और शव मिलने की आशंका है। बचावकर्मी नदीतल से नौका को निकालने में जुट गए हैं। मोनिवा शहर से करीब 72 किलोमीटर दूर उत्तर में पिछले शनिवार की सुबह एक नाव डूब गई थी, तबसे कुल 154 लोगों को बचाया जा चुका है।

बचाव दल नदी में तलाश का काम कर रहे हैं और अब वे नौका में रस्सियां बांधने में लगे हैं ताकि उसे क्रेन की मदद से बाहर निकाला जा सके। लेकिन आंशका है कि इस हादसे में मरने वाले की संख्या 100 तक पंहुच सकती है। राहत एवं बचाव अभियान की निगरानी कर रहे स्थानीय राहत निदेशक, सा विले फ्रेंट ने कहा, हमने अभी तक 14 शव बरामद किए हैं, और हम नौका को बाहर निकालने की कोशिश में अब भी जुटे हैं।

पहले उन्होंने एएफपी को बताया था कि नौका जब शनिवार को प्रात: करीब पांच बचे डूबी, तब उसपर विश्वविद्यालय के विद्यार्थी और शिक्षक सवार थे। उन्होंने कहा था, मुझे लगता है कि उस पर विश्वविद्यालय के करीब 70 या 80 विद्यार्थी तथा 30 शिक्षक एवं कुछ डॉक्टर भी सवार थे। यह नौका करीब 240-250 लोगों को लेकर जा रही थी जो उसकी क्षमता से करीब 100 अधिक थे। उसके अलावा, उस पर भारी समान भी लदा था। नौका के चार कर्मचारी गिरफ्तार किए गए हैं और वे कानूनी कार्रवाई का सामना करेंगे। प्रशासन चालक दल के एक सदस्य एवं नौका के मालिक को ढूढ रहा है।

Latest World News