चीन: चीन में एक परिवार पर वन चाइल्ड पॉलिसी का उल्ंलघन करने पर 71 लाख रूपये का जुर्माना लगाया गया है। इस परिवार पर 7 बच्चे पैदा करने के लिए जुर्माना लगा है। बीजिंग में रहने वाले इस कपल के तीन लड़के और चार लड़कियां है। और इनके पास रेजिडेंशियल परमिट भी नहीं है।
जुर्माना 2012 की सालाना इनकम के आधार पर
फैमिली प्लानिंग कमीशन के अनुसार इस परिवार को चार बच्चों के लिए 71 लाख की यह रकम चुकानी है। क्योंकि इन्होंने देश की वन चाइल्ड पॉलिसी का उल्लंघन किया है। ये जुर्माना 2012 में रूरल रेजिडेंस की सालाना इनकम पर आधारित है। इसमें सरचार्ज भी जोड़े गए हैं।
होकुऊ चीन में रहने वाले लोगों का ऑफिशियल रिकॉर्ड होता है। जिनका होकुऊ होता है उनको मुफ्त शिक्षा, हेल्थकेयर और अन्य फायदे भई मिलते है।
होकुऊ होल्डर न होने की वजह से 4 बच्चों को स्कूल से निकाला
होकुऊ पाने वाले बच्चे ने बताया कि उसके चार भाई-बहनों को स्कूल से निकाल दिया है। क्योंकि वे होकुऊ होल्डर नहीं थे। इस कपल के बाकि बच्चों पर भी स्कूल से निकाले जाने का खतरा है।
Latest World News