कराची: पाकिस्तान में सिक्यूरिटी गार्ड से थप्पढ काने वाली पाकिस्तानी टीवी न्यूज़ चैनल की रिपोर्टर के ही ख़िलाफ़ मामला दर्ज किया गया है। ये मामला नैशनल डाटाबेस एण्ड रजिस्ट्रेसन ऑथारिटी (Nadra) के एक अधिकरी की शिकायत पर दर्झ किया है। नाडरा ने रिपोर्टर पर सरकारी का में दख़दांज़ी करने का आरोप लगाया है।
ग़ौरतलब है कि टीवी रिपोर्टर साइमा कंवल को रिपोर्टिंग करते समय एक गार्ड ने छप्पड़ मार दिया था जिसकी FIR गुरुवार को लिकी गई थी लेकिन अब नाडरा ने ही रिपोर्टर के ख़िलाफ़ रिपोर्ट दर्ज करवा दी।
इस पूरी घटना का वीडियो वायरल हो गया था। इसके बाद मीडिया को लेकर बहस छिड़ गई। जहां कुछ वरिष्ठ पत्रकारों ने गार्ड के व्यवहार की कड़ी आलोचना की है वहीं कुछ ने रिपोर्टर के काम करने के ढंग पर सवालिया निशान लगाया है।
वीडियो में 29 साल की रिपोर्टर गार्ड की कमीज़ का कॉलर पकड़ते हुए नज़र आ रही हैं।
Latest World News