1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. चीन: बस में लगाई आग, आठ लोगों की मौत

चीन: बस में लगाई आग, आठ लोगों की मौत

चीन के शान्शी प्रांत में एक बस का अपहरण करने के बाद उसमें आग लगा दी गई। इस हादसे में आठ लोगों की मौत हो गई और पांच अन्य घायल हो गए।

china- India TV Hindi
china

बीजिंग: चीन के शान्शी प्रांत में एक बस का अपहरण करने के बाद उसमें आग लगा दी गई। इस हादसे में आठ लोगों की मौत हो गई और पांच अन्य घायल हो गए। सरकारी मीडिया के हवाले से यह खबर दी गई है।

शान्शी की राजधानी शिआन शहर में फुझोउ यिनचुआन राजमार्ग पर एक सुरंग के प्रवेश के निकट बीते गुरुवार दोपहर 12 बजकर 40 मिनट पर यह घटना हुई।

सरकारी संवाद समिति शिंहुआ ने बताया कि पुलिस ने आपराधिक जांच जारी रहने का हवाला देते हुए इस मामले में अधिक जानकारी देने से इनकार कर दिया। अभी यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि यह एक आतंकवादी कृत्य था या इसे असंतुष्ट लोगों ने अंजाम दिया है।

Latest World News