1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. दो बंदूकधारियों ने की पाकिस्तान के स्कूल में गोलीबारी

दो बंदूकधारियों ने की पाकिस्तान के स्कूल में गोलीबारी

लाहौर: पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में आज दो सशस्त्र लोगों ने एक स्कूल में दाखिल होने की कोशिश की और इस दौरान गोलीबारी करके स्कूल के एक गार्ड को घायल कर दिया। हालांकि सुरक्षा कर्मियों

firing in pakistan school one guard injured- India TV Hindi
firing in pakistan school one guard injured

लाहौर: पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में आज दो सशस्त्र लोगों ने एक स्कूल में दाखिल होने की कोशिश की और इस दौरान गोलीबारी करके स्कूल के एक गार्ड को घायल कर दिया। हालांकि सुरक्षा कर्मियों ने इन लोगों की कोशिशों को विफल कर दिया। एक्सप्रेस न्यूज की खबर के अनुसार, दो सशस्त्र लोगों द्वारा बहावलनगर के हरूनाबाद इलाके में स्थित एक निजी स्कूल में दाखिल होने की कोशिश किए जाने के बाद डर और घबराहट फैल गई।

खबरों के अनुसार, स्कूल में दाखिल होने की कोशिश के दौरान दोनों लोगों ने गोलीबारी शुरू कर दी थी। हालांकि भारी संख्या में पुलिसबल मौके पर पहुंच गया और बंदूकधारी वहां से फरार हो गए। सभी छात्रों को स्कूल से सुरक्षित निकाला गया।

Latest World News