1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. पाकिस्तान में पहली बार हिंदी में एमफिल की डिग्री प्रदान की गई

पाकिस्तान में पहली बार हिंदी में एमफिल की डिग्री प्रदान की गई

इस्लामाबाद: पाकिस्तान के इतिहास में पहली बार एक विश्वविद्यालय ने हिंदी में एमफिल की डिग्री प्रदान की है। सेना द्वारा संचालित नेशनल यूनिवर्सिटी ऑफ मॉडर्न लैंग्वेजेज एनयूएमएल यहां इस डिग्री को प्रदान करने वाला पाकिस्तान

पाकिस्तान में हिंदी...- India TV Hindi
पाकिस्तान में हिंदी एमफिल की डिग्री प्रदान की गई

इस्लामाबाद: पाकिस्तान के इतिहास में पहली बार एक विश्वविद्यालय ने हिंदी में एमफिल की डिग्री प्रदान की है। सेना द्वारा संचालित नेशनल यूनिवर्सिटी ऑफ मॉडर्न लैंग्वेजेज एनयूएमएल यहां इस डिग्री को प्रदान करने वाला पाकिस्तान का पहला विश्वविद्यालय बन गया है। एनयूएमएल की छात्रा शाहीन जफर हिंदी में एमफिल की डिग्री प्राप्त करने वाली किसी पाकिस्तानी विश्वविद्यालय की पहली छात्रा हैं।

डॉन न्यूज की खबर के अनुसार स्वतंत्रयोत्तर हिंदी उपन्यासों में नारी चित्रण 1947-2000 विषयक यह शोध उन्होंने प्रोफेसर इफ्तिखार हुसैन की देखरेख में किया है और उच्च शिक्षा आयोग ने इसे अपनी मंजूरी दी थी। विश्वविद्यालय के एक प्रवक्ता ने कहा कि पाकिस्तान में हिंदी विशेषग्यों की कमी होने के कारण भारत के अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के दो विशेषग्यों ने जफर के शोध का मूल्यांकन किया।

Latest World News