नई दिल्ली: पाकिस्तान में एक विमान हादसे में देश की पहली महिला महिला फाइटर पायलट मरियम मुख्तार की मौत हो गयी। यह प्रशिक्षक विमान पाकिस्तान वायुसेना का था, जो मंगलवार को दुर्घटनाग्रस्त हो गया। यह हादसा पंजाब प्रान्त में हुआ है।
पाक में किसी विमान हादसे में पहली बार महिला पायलट की मौत हुई है। चीन द्वारा निर्मित विमान कुदियान के निकट दुर्घटनाग्रस्त हुआ। इस विमान ने पंजाब के मियांवली हवाई अड्डे से उड़ान भरी थी।
इस हादसे में दो पायलट गंभीर रूप से घायल हो गए जिनमें से एक की बाद में मौत हो गई। पाकिस्तानी वायुसेना के बयान के अनुसार एफटी-7पीजी विमान को स्कवार्डन लीडर साकिब अब्बासी और सह-पायलट फ्लाइंग ऑफिसर मरियम मुख्तार उड़ा रहे थे।
मरियम की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हुई। प्राप्त जानकारी के अनुसार दोनों पायलटो ने आपात स्तिथि में प्लेन को संभाले रखा। उन्होंने अपनी बहादुरी का परिचय देते हुए जान-माल को भी इस हादसे से होने वाले नुकसान से बचाया है।
आपको बता दे की पाकिस्तानी एयरफोर्स में 300 से अधिक महिलाएं कार्यरत है जो देश की सेवा में लगी हुई है।
मरियम पाकिस्तान की ऐसी पहली पायलट थी जिसकी प्लेन क्रेश में मौत हुई। दूसरे साथी पायलट की हालत भी नाजुक बताई जा रही है।
Latest World News