बीजिंग: उत्तर पश्चिम चीन की एक खदान में विस्फोट के कारण पहाड़ पर हुए भूस्खलन में कम से कम पांच लोगों की मौत हो गई।
यह घटना कल गन्सू प्रांत में लैनजाउ स्थित योंगदेंग काउंटी में हुई। स्थानीय खनन कंपनी के पांच कर्मचारी खदान में काम कर रहे थे। वहां विस्फोट उनके दैनिक काम का हिस्सा हैं।
शिन्हुआ समाचार एजेंसी की खबर के मुताबिक, शाम छह बजे विस्फोट के कारण पहाड़ से शिलाखंड गिर पड़े। बचाव दल ने सभी पांच कर्मचारियों के शव बरामद कर लिए हैं। घटना की जांच जारी है।
Latest World News