कराची: पाकिस्तान के दक्षिण पश्चिम बलूचिस्तान प्रांत में दुनिया के तीसरे सबसे बड़े जहाज निस्तारण यार्ड (जहां जहाज नष्ट किया जाता है) में खड़े एक पुराने LPG जहाज में सोमवार को आग लग जाने से कम से कम 5 लोगों की मौत हो गई। अधिकारियों के अनुसार गदनी यार्ड के प्लाट नंबर 60 में एक पुराने LPG जहाज को नष्ट करने के काम में 55 से अधिक श्रमिक लगे थे, उसी दौरान आग लग गई।
देश-विदेश की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
खबरों के मुताबिक, यह जहाज निस्तारण यार्ड एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष रिजवान दीवान फारूकी का था। उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है। डॉन ने खबर दी है कि बचावकर्मी अब भी 3 लोगों को ढूंढने में जुटे हैं जबकि श्रमिक एसोसिएशन के अध्यक्ष बशीर महमूद दानी ने दावा किया कि 8 लोग लापता हैं। अधिकारियों ने बताया कि फोम की वजह से आग लगी जिसे लापरवाही की वजह से जहाज से हटाया नहीं गया था।
इस यार्ड में पिछले साल दिसंबर में भी आग लग गई थी। पिछले साल नवंबर में यार्ड में पुराने ऑयल टैंकर को नष्ट करने के दौरान कई विस्फोट होने से 26 लोगों की जान चली गई थी ओर 58 घायल हुए थे।
Latest World News