1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. घने जंगल से बच निकले बच्चे ने अपने पिता को माफ किया

घने जंगल से बच निकले बच्चे ने अपने पिता को माफ किया

एएफपी दंड के तौर पर एक घने जंगल में छोड़ दिए गए सात वर्षीय जापानी बच्चे के पिता ने कहा है कि उसके बेटे ने उन्हें माफ कर दिया है।

Tanuka- India TV Hindi
Tanuka

तोक्योः एएफपी दंड के तौर पर एक घने जंगल में छोड़ दिए गए सात वर्षीय जापानी बच्चे के पिता ने कहा है कि उसके बेटे ने उन्हें माफ कर दिया है। यामातो तनूका नाम का यह बच्चा करीब एक सप्ताह बाद जीवित पाया गया जिससे जापान के लोग आश्चर्य में हैं।

तनूका के गुस्सैल मां-बाप ने उसे 28 मई को होक्काइदो के उत्तरी टापू पर एक सड़क किनारे अकेला छोड़ दिया था जिसके बाद इस बच्चे ने घने जंगल में छह रात अकेले गुजारी। इस जंगल में भूरे भालू रहते हैं और लड़के की खोज में सेना के जवानों ने दिन-रात एक कर दिया था।

पिछले शुक्रवार की सुबह बच्चे को एक मिलिटरी ड्रिल फील्ड पर एक झोपड़ी में पाया गया। बच्चे के 44 वर्षीय पिता ताकायुकी तनूका ने कहा कि वह, उसकी पत्नी और बेटी कई मिनटों के बाद उस जगह पर गए जहां उन्होंने यामातो को छोड़ा था, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला।

इसे बी पढ़ेः जंगल में छोड़ा गया 7 साल का बच्चा मिला, पिता ने मांगी माफी

तनूका ने टीबीएस चैनल को बताया, मैंने उससे कहा कि तुम्हारे पापा ने तुम्हें कितनी मुश्किल में डाला। मुझे माफ कर दो और फिर मेरे बेटे ने कहा, आप अच्छे पापा हैं, मैं आपको माफ करता हूं।

Latest World News