1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. बांग्लादेश: पीएम के बेटे पर टिप्पणी पूर्व पीएम को पड़ी भारी

बांग्लादेश: पीएम के बेटे पर टिप्पणी पूर्व पीएम को पड़ी भारी

ढाका: बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा जिया की कानूनी परेशानियों में आज एक नया इजाफा हुआ है। प्रधानमंत्री शेख हसीना के बेटे के एक बैंक खाते में 30 करोड़ डॉलर होने का आरोप लगाने को

Former Bangladeshi PM Khaleda Zia- India TV Hindi
Former Bangladeshi PM Khaleda Zia

ढाका: बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा जिया की कानूनी परेशानियों में आज एक नया इजाफा हुआ है। प्रधानमंत्री शेख हसीना के बेटे के एक बैंक खाते में 30 करोड़ डॉलर होने का आरोप लगाने को लेकर जिया के खिलाफ आज मानहानि का मुकदमा दायर हो गया है।

सरकार समर्थक नेता ने जिया के खिलाफ दायर किया मुकदमा

ढाका की अदालत में बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (बीएनपी) प्रमुख जिया के खिलाफ मुकदमा दायर किया गया है। जिया ने आरोप लगाया था कि हसीना के पुत्र संजीब वाजीद जॉय के खाते में 30 करोड़ डॉलर की राशि है। इस बयान को मानहानिकारक बताते हुए सरकार समर्थक एक नेता ने यह मुकदमा दायर किया है। प्रो-अवामी लीग जननेत्री परिषद् के अध्यक्ष ए. बी. सिद्दीकी ने ढाका के मुख्य मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट की अदालत में 70 वर्षीय पूर्व प्रधानमंत्री के खिलाफ मुकदमा दायर किया गया है।

जिया पर आरोप, प्रधानमंत्री की छवि खराब करने की कोशिश की

मीडिया में आयी खबरों के अनुसार, मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट अब्दुल्ला अल मसूद ने मामले को सुना और पुलिस को इसकी जांच के आदेश दिए हैं। ढाका के सुहरावर्दी उद्यान में एक मई को आयोजित रैली के दौरान जिया ने प्रधानमंत्री हसीना से सवाल किया था कि क्या उन्होंने अपने बेटे के खाते में जमा 30 करोड़ डॉलर की राशि के बारे में पूछा है। सिद्दीकी की ओर से दायर याचिका के अनुसार, उनकी टिप्पणी अपमानजनक है। मेरा विश्वास है कि बिना किसी तथ्य के की गयी उनकी टिप्पणी, प्रधानमंत्री के पुत्र की छवि धूमिल करने के लिए थी। बीएनपी प्रमुख खालिदा जिया पहले से ही भ्रष्टाचार के मामले में कानूनी लड़ाई में उलझी हुई हैं।

Latest World News