1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. नेपाल की EC इला शर्मा से शादी करेंगे भारत के पूर्व CEC कुरैशी

नेपाल की EC इला शर्मा से शादी करेंगे भारत के पूर्व CEC कुरैशी

भारत के पूर्व मुख्य चुनाव आयुक्त एस. वाई. कुरैशी और नेपाल की वर्तमान चुनाव आयुक्त इला शर्मा जल्द ही शादी कर सकते हैं। बताया जाता है कि 69 साल के कुरैशी और 49 साल की इला की पहली मुलाकात सितंबर 2015 में मेक्सिको में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में हुई थी।

SY Qureshi and Ila Sharma.- India TV Hindi
SY Qureshi and Ila Sharma.

काठमांडो: कहते हैं प्यार में देश की सीमाएं और उम्र कोई बंधन नहीं होते। जब इश्क होना होता है तो बस हो जाता है। इसी कहावत को चरितार्थ करती है द टेलिग्राफ में छपी एक खबर। इस खबर के मुताबिक भारत के पूर्व मुख्य चुनाव आयुक्त एस. वाई. कुरैशी और नेपाल की वर्तमान चुनाव आयुक्त इला शर्मा जल्द ही शादी कर सकते हैं।

न भारत न नेपाल, पहली बार तीसरे देश में मिले थे कुरैशी और इला
बताया जाता है कि 69 साल के कुरैशी और 49 साल की इला की पहली मुलाकात सितंबर 2015 में मेक्सिको में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में हुई थी। मेक्सिको में यह प्रेस कॉन्फ्रेंस 'मनी इन पॉलिटिक्स' के मुद्दे पर रखी गई थी। इस पहली मुलाकात के बाद ही दोनों में नजदीकियां बढ़ीं। कुरैशी इला शर्मा से अपने इस रिश्ते पर बात करने से बच रहे थे, लेकिन उन्होंने इतना जरूर बताया कि उन दोनों के बीच 'व्यक्तिगत संबंध' हैं।

पहले भी कर चुके थे शादी की कोशिश
बताया जा रहा है कि इस जोड़े ने अब शादी करने का फैसला कर लिया है और यह फैसला इसी हप्ते लिया गया है। रिपोर्ट के मुताबिक, कुरैशी ने यह भी माना कि वे दोनों पहले भी दो बार शादी करने की कोशिश कर चुके हैं, लेकिन कुछ वजहों से उनकी शादी टल गई। इस वजह से कयास लग रहे हैं कि कुछ खास कारणों की वजह से इनकी शादी टलती गई। 

आखिर वे कौन से कारण हैं जिनकी वजह से आपसी रजामंदी होते हुए भी दोनों शादी नहीं कर पाए। आइए, आपको अगले पेज पर बताते हैं...

Latest World News