1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. न्यायाधीश ने भ्रष्टाचार मामले में पूर्व प्रधानमंत्री जिया के खिलाफ मामले की सुनवायी टाली

न्यायाधीश ने भ्रष्टाचार मामले में पूर्व प्रधानमंत्री जिया के खिलाफ मामले की सुनवायी टाली

ढाका: बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री खलिदा जिया के खिलाफ मुकदमे की सुनवायी को एक न्यायाधीश ने आज स्थगित कर दिया। खालिदा ने उनपर चल रहे भ्रष्टाचार और अधिकारों के दुरूपयोग संबंधी मुकदमों को खारिज करने

former prime minister Khaleda Zia- India TV Hindi
former prime minister Khaleda Zia

ढाका: बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री खलिदा जिया के खिलाफ मुकदमे की सुनवायी को एक न्यायाधीश ने आज स्थगित कर दिया। खालिदा ने उनपर चल रहे भ्रष्टाचार और अधिकारों के दुरूपयोग संबंधी मुकदमों को खारिज करने का अनुरोध देश के सर्वोच्च न्यायालय से किया है।

निचली अदालत के न्यायाधीश अबु अहमद जामदेर की अदालत में जिया आज पेश हुईं, जहां न्यायाधीश ने मामले की सुनवायी को इस महीने के अंत तक के लिए टाल दिया, ताकि जिया मामले को सर्वोच्च न्यायालय ले जा सकें। जिया फिलहाल देश में मुख्य विपक्षी दल की नेता हैं।

जिया और उनकी बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी ने कहा कि उनके खिलाफ लगे आरोप राजनीतिक रूप से प्रभावित हैं। लेकिन सरकार का कहना है कि उनके खिलाफ मुकदमा चलाने के लिए पुष्ट साक्ष्य हैं। अदालत में जिया ने अपनी दलील में उनके खिलाफ शिकायत में कानूनी कमियां होने की बात कही। उच्च न्यायालय ने उनके खिलाफ दर्ज मुकदमों को खारिज करने के अनुरोध को पहले ही ठुकरा दिया है।

Latest World News