A
  1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. श्रीलंका के पूर्व खेल मंत्री महिंदानंद अलुथगामगे गिरफ्तार, 90 लाख रुपये की अनियमितता का लगा आरोप

श्रीलंका के पूर्व खेल मंत्री महिंदानंद अलुथगामगे गिरफ्तार, 90 लाख रुपये की अनियमितता का लगा आरोप

श्रीलंका के पूर्व खेल मंत्री महिंदानंद अलुथगामगे को चार साल पहले खेल सामान खरीदने के मामले में कथित तौर पर तीन करोड़ 90 लाख रुपये की अनियमितता के लिए गिरफ्तार किया गया है।

<p>Former Sri Lanka Sports Minister Mahindananda...- India TV Hindi
Former Sri Lanka Sports Minister Mahindananda Aluthgamage arrested  

कोलंबो: श्रीलंका के पूर्व खेल मंत्री महिंदानंद अलुथगामगे को चार साल पहले खेल सामान खरीदने के मामले में कथित तौर पर तीन करोड़ 90 लाख रुपये की अनियमितता के लिए गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने यह जानकारी दी। (सीरिया की निजी सेना के बारे में लिखने वाली रूसी पत्रकार की 5वीं मंजिल से गिरकर मौत )

पुलिस के अनुसार पूर्व राष्ट्रपति महिंदा राजपक्षे के समर्थक अलुथगामगे को श्रीलंका पुलिस की वित्तीय अपराध जांच इकाई ( एफआईसीडी ) ने मंत्री रहने के दौरान खेल सामान , कैरम और चैकर बोर्ड खरीदने में सरकारी कोष की अनियमितता के आरोपों में गिरफ्तार किया है।

अलुथगामगे को स्थानीय अदालत के समक्ष पेश किया गया जिसने उन्हें जमानत पर छोड़ दिया। अलुथगामगे ने इन आरोपों से इनकार किया है और राष्ट्रपति मैत्रीपाल सिरिसेना की अगुआई वाली सरकार पर विरोधियों के खिलाफ राजनीति से प्रेरित कार्रवाई करने का आरोप लगाया है।

Latest World News