1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. अफगानिस्तान से कुर्रम एजेंसी में दागी गईं 4 मिसाइलें

अफगानिस्तान से कुर्रम एजेंसी में दागी गईं 4 मिसाइलें

पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर कुर्रम एजेंसी में रविवार को चार मिसाइलें दागी गईं। पाकिस्तानी मीडिया की खबर के मुताबिक, इस हमले से स्थानीय लोगों में अफरातफरी मच गई, लेकिन इसमें कोई हताहत नहीं हुआ।

Representational Image | AP Photo- India TV Hindi
Representational Image | AP Photo

इस्लामाबाद: पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर कुर्रम एजेंसी में रविवार को चार मिसाइलें दागी गईं। पाकिस्तानी मीडिया की खबर के मुताबिक, इस हमले से स्थानीय लोगों में अफरातफरी मच गई, लेकिन इसमें कोई हताहत नहीं हुआ। हालांकि एक मिसाइल शिंगक इलाके में एक दुकान पर गिरी, और एक दूसरी मिसाइल एक मस्जिद के पास गिरी, और दो अन्य मिसाइलें कचकिना में एक कब्रिस्तान में गिरीं।

देश-विदेश की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

एक प्रवक्ता ने कहा कि मिसाइलें अफगानिस्तान के पकटिया प्रांत से दागी गईं। पाकिस्तान में कुर्रम एक सर्वाधिक संवेदनशील कबायली इलाका है, क्योंकि इसकी सीमा अफगानिस्तान के तीन प्रांतों से लगी हुई है, और एक समय में यह आतंकवादियों की सीमा पार आवाजाही का एक प्रमुख मार्ग था।

इन्हें भी पढ़ें:

पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच द्विपक्षीय संबंध इस समय तनावपूर्ण चल रहे हैं, और दोनों पक्षों के अधिकारी आतंकवाद को लेकर एक-दूसरे पर आरोप लगाते हैं। अफगानिस्तान से लगी पाकिस्तानी सीमा पारगमन चौकियों को तब बंद कर दिया गया, जब एक आत्मघाती हमलावर ने सिंध प्रांत में स्थित लाल शहबाज कलंदर दरगाह में खुद को उड़ा दिया था।

Latest World News