1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. लोटपोट कर देगा पाकिस्तानी शख्स का ये वीडियो, लगेज स्कैनर में बैग की जगह खुद ही बैठ गया

लोटपोट कर देगा पाकिस्तानी शख्स का ये वीडियो, लगेज स्कैनर में बैग की जगह खुद ही बैठ गया

रेलवे स्टेशन पर लगेज की जांच के लिए लगे भारी-भरकम स्कैनर का इस्तेमाल हम सब कर चुके हैं लेकिन पाकिस्तान में कुछ लोगों के लिए ये अब भी किसी अजूबे से कम नहीं।

scanner- India TV Hindi
scanner

नई दिल्ली: रेलवे स्टेशन पर लगेज की जांच के लिए लगे भारी-भरकम स्कैनर का इस्तेमाल हम सब कर चुके हैं लेकिन पाकिस्तान में कुछ लोगों के लिए ये अब भी किसी अजूबे से कम नहीं। ऐसा ही एक शख्स जब पाक-अफगान बॉर्डर पर रेलवे स्टेशन में घुसा तो वहां मौजूद सिक्योरिटी ने उसे बैग स्कैनर से गुजारने को कहा। उसके बाद जो हुआ वो किसी को भी हंसा-हंसाकर लोटपोट कर देने के लिए काफी है।

इस सीसीटीवी फुटेज में दिखा कि बैग लेकर एक शख्स ऑफिस के अंदर आ रहा है, जो बिना सामान की जांच कराए ही आगे बढ़ने लगता है। तभी एक अन्य शख्स सामान की जांच की प्रक्रिया समझाता है। सुरक्षा जांच की प्रक्रिया से अनजान यह आदमी पीछे जाता है और स्कैनर मशीन में बैग डालने की जगह खुद ही बैठ जाता है।

वीडियो में यह शख्स मशीन से बाहर आता दिखता है, जिसे देख वहां मौजूद सभी सुरक्षाकर्मी हैरान रह जाते हैं। एक सुरक्षाकर्मी तो उसकी हरकत को देख अपना सिर ही पकड़ लेता है।

ये भी देखें....

Latest World News