1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. चीन: कोयला खदान में गैस विस्फोट से 5 खनिकों की मौत, 7 फंसे

चीन: कोयला खदान में गैस विस्फोट से 5 खनिकों की मौत, 7 फंसे

मध्य चीन में स्थित एक कोयला खदान में छत गिरने से गैस विस्फोट हो गया जिससे 5 खनिकों की मौत हो गई जबकि 7 अन्य अंदर फंसे हुए हैं।

Via Google Maps- India TV Hindi
Via Google Maps

बीजिंग: मध्य चीन में स्थित एक कोयला खदान में छत गिरने से गैस विस्फोट हो गया जिससे 5 खनिकों की मौत हो गई जबकि 7 अन्य अंदर फंसे हुए हैं। सरकारी प्रसारक सीसीटीवी की खबर के अनुसार, ‘बुधवार रात हेनान प्रांत के देंगफेंग शहर में स्थित भूमिगत खदान के भीतर 51 खनिक काम कर रहे थे, उसी दौरान हादसा हुआ।’ 

देश-विदेश की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

खबर के अनुसार, ‘39 खनिक सुरक्षित बाहर निकल आए जबकि अन्य अंदर ही फंस गए।’ संवाद समिति शिन्हुआ की खबर के अनुसार, ‘खनिक अंदर पंप रूम में मरम्मत कर रहे थे। उसी दौरान छत गिरने से खदान में गैस विस्फोट हो गया।’ कुछ खबरों के अनुसार, ‘मरने वालों में तीन बचावकर्मी हैं, हालांकि अभी इसकी पुष्टि नहीं हुई है।’ 

खदान कंपनी से संपर्क नहीं हो सका और स्थानीय सरकार ने टिप्पणी करने से मना कर दिया है।

Latest World News