1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. इंडोनेशिया: बाली में स्पीडबोट विस्फोट में 2 पर्यटकों की मौत

इंडोनेशिया: बाली में स्पीडबोट विस्फोट में 2 पर्यटकों की मौत

पर्यटकों को इंडोनेशियाई पर्यटक द्वीप बाली से लोमबोक ले जा रहे एक स्पीडबोट पर गुरुवार को हुए एक विस्फोट में एक जर्मन महिला की मौत हो गई और करीब 20 अन्य घायल हुए।

बाली में स्पीडबोट...- India TV Hindi
बाली में स्पीडबोट विस्फोट में जर्मन महिला की मृत्यु। (Photo: AP)

बाली: पर्यटकों को इंडोनेशियाई पर्यटक द्वीप बाली से लोमबोक ले जा रहे एक स्पीडबोट पर गुरुवार को हुए एक विस्फोट में 2 विदेशी पर्यटकों की मौत हो गई और करीब 20 अन्य घायल हुए। कारंगसेम जिला पुलिस प्रमुख सुगेंग सुदर्सो ने बताया कि गिली कैट 2 स्पीडबोट पर चालक दल के सदस्यों समेत करीब 40 लोग सवार थे। 

उन्होंने बताया कि सभी यात्रियों को निकाल लिया गया है और घायलों का एक स्थानीय मेडिकल क्लिनिक में इलाज किया जा रहा है। पुलिस ने अभी तक इस विस्फोट के कारण की पुष्टि नहीं की है, लेकिन फॉरेंसिक टीम के एक सदस्य ने कहा कि शुरुवाती संकेतों से पता चलता है कि यह एक दुर्घटना थी। सुदर्सो ने कहा कि इंजन से धुंआ निकलते देखा गया जिसके बाद विस्फोट हुआ। 

उन्होंने कहा, ‘हम अब भी इस बोट के कप्तान से पूछताछ कर रहे हैं, जबकि एक फॉरेंसिक टीम विस्फोट के कारण का पता लगाने के लिए घटनास्थल का निरीक्षण कर रही है।’

Latest World News