A
  1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. छोटी स्कर्ट पहनों और भारी डिस्काऊंट पाओ

छोटी स्कर्ट पहनों और भारी डिस्काऊंट पाओ

बीजिंग: चीन के एक रेस्तरां ने ग्राहकों को लुभाने के लिए अनोखा नुस्खा निकाला है। नुस्ख़े के मुताबिक़ लड़कियां जितनी छोटी स्कर्ट पहनकर आएंगी  उनका बिल भी उतना ही छोटा होगा यानी छोटी स्कर्ट पहनों

छोटी स्कर्ट पहनों और...- India TV Hindi
छोटी स्कर्ट पहनों और भारी डिस्काऊंट पाओ

बीजिंग: चीन के एक रेस्तरां ने ग्राहकों को लुभाने के लिए अनोखा नुस्खा निकाला है। नुस्ख़े के मुताबिक़ लड़कियां जितनी छोटी स्कर्ट पहनकर आएंगी  उनका बिल भी उतना ही छोटा होगा यानी छोटी स्कर्ट पहनों और भारी डिस्काउंट पाओ।

पूर्वी चीन के जिनान शहर के यांग जिया हॉटपॉट रेस्तरां में कर्मचारी महिला ग्राहक के स्कर्ट का नाप लेते हैं और उसी के मुताबिक उन्हें खाने के बिल में छूट मिलती है।

देखा ये जाता है कि महिला की स्कर्ट उसके घुटने से कितने इंच ऊपर है। अगर स्कर्ट घुटने से तीन इंच ऊपर है तो बिल में 20 फीसद की छूट दी जाती है। घुटने से 13 इंच ऊंची स्कर्ट पर बिल में 90 फीसद तक छूट मिलती है। यांग जिया हॉटपॉट रेस्तरां स्वादिष्ट खाने के लिए मशहूर है। अब तो यहां भीड़ और बढऩे लगी है।

रिपोर्ट के मुताबिक ये स्कीम पिछले हफ्ते से लागू है। रेस्तरां के मालिक ईसन यांग का कहना है कि मंदी के चलते उन्हें ये नुस्ख़ा आज़माना पड़ा है। रविवार को इस ऑफर के चलते 50 महिलाएं रेस्तरां में आई थीं।

 

Latest World News