1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. भूकंप: एवरेस्ट पर एवलांच में गूगल कार्यकारी अधिकारी की मौत

भूकंप: एवरेस्ट पर एवलांच में गूगल कार्यकारी अधिकारी की मौत

नई दिल्ली: नेपाल में शनिवार को विनाशकरी भूकंप की वजह से आए बर्फीले तूफान में माउंट एवरेस्ट के आधार शिविर में मारे गए 10 लोगों की फेहरिस्त में गूगल का एक कार्यपालक अधिकारी डैनियल फ्रेडिनबर्ग भी

नेपाल भूकंप: एवरेस्ट...- India TV Hindi
नेपाल भूकंप: एवरेस्ट चढ़ने गए गूगल अधिकारी की मौत

नई दिल्ली: नेपाल में शनिवार को विनाशकरी भूकंप की वजह से आए बर्फीले तूफान में माउंट एवरेस्ट के आधार शिविर में मारे गए 10 लोगों की फेहरिस्त में गूगल का एक कार्यपालक अधिकारी डैनियल फ्रेडिनबर्ग भी शामिल है।

माउंट एवरेस्ट की चढ़ाई के लिए सैकड़ों पर्वतारोही आधार शिविर में इकठ्ठे हुए थे लेकिन बर्फीले तूफान के कारण शिविर के कई हिस्से ध्वस्त हो गए जिसमें गूगल के डैन फ्रेडिनबर्ग की मौत हो गई।
   
गूगल के एक अधिकारी लॉरेंस यू ने एक ब्लॉग पोस्ट के जरिए बताया, "इस दुर्घटना में हमने अपने एक करीबी को खो दिया। डेनियल काफी लंबे समय तक गूगल के प्रइवेसी विभाग के मेंबर रहे''।
 
डेनियल ने माउंट एवरेस्ट की अपनी यात्रा शुरू करने से पहले भारतीय पारंपरिक तरीके से पूजा भी की थी। लॉरेंस यू ने आगे लिखा, ''डेनियल के साथ माउंट एवरेस्ट पर गूगल के तीन और कर्मचारी भी थे। वे तीनों सुरक्षित हैं। हम उन्हें जल्द से जल्द वापस लाने की कोशिश कर रहे हैं।" यू ने बताया कि गूगल राहत प्रयासों के लिए 10 लाख डॉलर की मदद कर रहा है।

उनकी जान बच गई है। यू ने बताया कि गूगल राहत प्रयासों के लिए 10 लाख डॉलर की मदद कर रहा है।

नेपाल सहित पूरे उत्तर भारत में आए भूकंप से भारी जान और माल का नुकसान हुआ है। नेपाल में अब तक 1800 लोगों की मौत की पुष्टि की जा चुकी है। भारत में भी इस भूकंप से करीब 51 लोगों के मारे जाने की खबर है।

Latest World News