A
  1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. 'फैन्टम' पर भड़का हाफिज सईद, पाकिस्तान में बैन के लिए पहुंचा HC

'फैन्टम' पर भड़का हाफिज सईद, पाकिस्तान में बैन के लिए पहुंचा HC

लाहौर: मुंबई अटैक के मास्टरमाइंड जमात-उद-दावा चीफ हाफीज सईद ने बॉलिवुड की आने वाली फिल्म 'फैन्टम' पर रोक लगाने के लिए शनिवार को पाकिस्तान हाई कोर्ट में याचिका दायर की है। सईद ने आरोप लगाया

'फैन्टम' पर भड़का...- India TV Hindi
'फैन्टम' पर भड़का हाफिज, पाक में बैन के लिए पहुंचा HC

लाहौर: मुंबई अटैक के मास्टरमाइंड जमात-उद-दावा चीफ हाफीज सईद ने बॉलिवुड की आने वाली फिल्म 'फैन्टम' पर रोक लगाने के लिए शनिवार को पाकिस्तान हाई कोर्ट में याचिका दायर की है।

सईद ने आरोप लगाया है कि फिल्म में पाकिस्तान के खिलाफ झूठी अफवाहें फैलाई गई हैं। सईद के वकील ए. के. डोगरा ने दलील पेश की है कि फिल्म में पाकिस्तान और जमात-उद-दावा के खिलाफ जहर फैलाने का आरोप लगाया है।

उन्होंने आरोप लगाया है कि फिल्म में 2008 के मुंबई हमले और ग्लोबल टेररिजम के लिए जमात को अपराधी बताया गया है।

खुद हाफिज सईद ने भी अपने ट्विटर अकाउंट के जरिए भी फिल्म पर बैन लगाने की मांग की है। हाफिज ने #BanPhantom हैशटैग के साथ लिखा है, 'भारत के दुष्प्रचार वाली यह फिल्म भारतीय आतंकवाद का हिस्सा है। हम इन तरह की फिल्मों को तुरंत बैन करने की मांग करते हैं।'

अगली स्लाइड में देखें हाफिज सईद का TWEET

Latest World News