1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. हाफिज सईद ने PM मोदी से मिलने को लेकर शरीफ की आलोचना की

हाफिज सईद ने PM मोदी से मिलने को लेकर शरीफ की आलोचना की

आतंकी संगठन जमात उद दावा प्रमुख हाफिज सईद ने पेरिस जलवायु परिवर्तन सम्मेलन के दौरान भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात करने को लेकर पाकिस्तानी प्रधानमंत्री नवाज शरीफ की आलोचना की है।

hafiz Saeed- India TV Hindi
hafiz Saeed

लाहौर: आतंकी संगठन जमात उद दावा प्रमुख हाफिज सईद ने पेरिस जलवायु परिवर्तन सम्मेलन के दौरान भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात करने को लेकर पाकिस्तानी प्रधानमंत्री नवाज शरीफ की आलोचना की है। लाहौर हाई कोर्ट की ओर से 2 दिसंबर को पाकिस्तान जस्टिस पार्टी द्वारा आयोजित ‘कश्मीर मुद्दा और भारत में हिंदू अतिवाद का उदय’ विषय पर एक सेमिनार में सईद ने कहा, 'नवाज शरीफ को नरेन्द्र मोदी से नहीं मिलना चाहिए था और पेरिस में उनके साथ दुआ सलाम नहीं करना चाहिए था। इसने कश्मीरी मुसलमानों की भावनाओं को आहत किया है।'

इस मुलाकात को पाकिस्तानी मीडिया ने कवर नहीं किया था। गौरतलब है कि सईद ने लश्कर-ए-तैयबा का गठन किया था जिसने 2008 में मुंबई हमला किया था। इस हमले में 166 लोग मारे गए थे। सईद ने कहा कि शरीफ को कश्मीर मुद्दे का हल होने तक भारत से संबंध तोड़ लेना चाहिए।

'नवाज शरीफ को घोषणा करनी चाहिए कि भारत के साथ तब तक वार्ता नहीं होगी जब तक कि यह कश्मीरियों और भारतीय मुसलमानों पर अत्याचार खत्म नहीं करता।' सईद ने कहा कि कश्मीर विवाद का हल होने तक भारत के साथ कोई व्यापार, क्रिकेट या वार्ता नहीं होनी चाहिए।

Latest World News