नई दिल्ली: पाकिस्तान के जाने-माने पत्रकार हामिद मीर का ट्विटर अकाउंट मंगलवार शाम हैक कर कई आपत्तिजनक ट्वीट किए गए। 'हार्ट ऑफ एशिया' समिट में भारत का प्रतिनिधित्व करने पाकिस्तान पहुंची विदेश मंत्री सुषमा स्वराज के खिलाफ भी बेहद आपत्तिजनक ट्वीट किया गया। हामिद मीर के वेरिफाइड ट्विटर हैंडल से कहा गया कि, सुषमा स्वराज और नवाज शरीफ से करीबी रिश्ते हैं और वह यहां मजे करने के लिए आई हैं। हालांकि, इसके ठीक बाद हामिद मीर ने ट्वीट कर सफाई दी कि उनके ट्विटर अकाउंट को हैक किया गया।
सुषमा स्वराज ही नहीं पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ के अध्यक्ष और पूर्व क्रिकेटर इमरान खान के बारे में भी इस अकाउंट से आपत्तिजनक ट्वीट किए गए। हैकर ने इस ट्विटर अकाउंट से हामिर मीर के कई मेल भी सार्वजनिक किए जिसमें कुछ बेहद ही पर्सनल थे।
हामिद ने ट्वीटर पर कथित तौर पर अकाउंट के हैक होने की जानकारी दी और लिखा, 'मुझे हाल ही में कई बार ट्विटर पासवर्ड रीसेट के रिक्वेस्ट मिले हैं. किसी ने मेरे अकाउंट को हैक करने की कोशिश की है.'
एक अन्य ट्वीट में पाकिस्तानी पत्रकार ने लिखा, 'मैंने अपना ट्विटर ईमेल बदल दिया है और पासवर्ड फिर से रीकवर कर लिया है. अल्लाह का शुक्र है.'
रात तक इस अकाउंट से ऐसे ट्वीट जारी थे जिसमें सबसे दिलचस्प था Trust No One-Hack EveryOne!
Latest World News