1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. उत्तरी अफगानिस्तान में बर्फबारी व ठंड से 27 बच्चों की मौत

उत्तरी अफगानिस्तान में बर्फबारी व ठंड से 27 बच्चों की मौत

अफगानिस्तान के उत्तरी जौजान प्रांत के दारजाब जिले में पिछले कुछ दिनों में बर्फबारी और अत्यधिक ठंड के कारण करीब 27 बच्चों की मौत हुई है।

Afghanistan | AP Photo- India TV Hindi
Afghanistan | AP Photo

शिबरगान: अफगानिस्तान के उत्तरी जौजान प्रांत के दारजाब जिले में पिछले कुछ दिनों में बर्फबारी और अत्यधिक ठंड के कारण करीब 27 बच्चों की मौत हुई है।

देश-विदेश की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

जिले के गर्वनर रहमतुल्लाह हशर ने बताया, ‘भारी बर्फबारी और ठंड के कारण दारजाब जिले में 27 बच्चों की जानें गई हैं, वहीं बर्फबारी के कारण गांवों से स्वास्थ्य केंद्रों को जोड़ने वाली सड़कें भी बाधित हो गई हैं।’

कुछ दिनों पहले शुरू हुई बर्फबारी की वजह से कुछ क्षेत्रों में 50 सेंटीमीटर तक बर्फ जमा हो गई है, जिससे ग्रामीणों को यात्रा में कठिनाइयां आ रही हैं।

Latest World News