1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. पाकिस्तान में लू से 140 की मौत

पाकिस्तान में लू से 140 की मौत

इस्लामाबाद: पाकिस्तान के कराची शहर एवं सिंध प्रांत के दूसरे जिलों में लू से अब तक 140 लोगों की मौत हो चुकी है। 'डॉन' ऑनलाइन ने सोमवार को जानकारी दी कि कराची में शनिवार का

पाकिस्तान में लू से 140...- India TV Hindi
पाकिस्तान में लू से 140 की मौत

इस्लामाबाद: पाकिस्तान के कराची शहर एवं सिंध प्रांत के दूसरे जिलों में लू से अब तक 140 लोगों की मौत हो चुकी है। 'डॉन' ऑनलाइन ने सोमवार को जानकारी दी कि कराची में शनिवार का दिन साल का सबसे गर्म दिन था, जहां अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

वहीं, सिंध के जैकबाबाद, लरकाना और सुक्कु र में शनिवार को अधिकतम तापमान 48 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। रविवार को यहां तापमान 41 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के मुताबिक कई मरीज सांस लेने में परेशानी की शिकायत लेकर अस्पताल पहुंचे। वहीं कइयों का कहना था कि गर्मी के कारण वे अचानक मूर्छित हो गए थे।

भीषण गर्मी से मुर्दाघर में रखे शवों में सूजन आ जाने के कारण शवों को दफनाने की प्रक्रिया तेज कर दी गई है।

इससे पहले नौ मई 1938 को कराची में सबसे गर्म दिन दर्ज किया गया था, जब अधिकतम तापमान 48 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

Latest World News