1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. चीन में भारी बारिश के कारण 128 लोगों की मौत

चीन में भारी बारिश के कारण 128 लोगों की मौत

चीन में भारी बारिश के कारण मरने वालों की संख्या बढ़कर 128 हो गयी है,जबकि 42 लोग अभी भी लापता हैं।

heavy rains in China- India TV Hindi
heavy rains in China

बीजिंग(चीन): चीन में  हुई भारी बारिश के कारण मरने वालों की संख्या बढ़कर 128 हो गयी है,जबकि 42 लोग अभी भी लापता हैं। सरकार ने आज यह जानकारी दी। देश के विभिन्न प्रांतों में भारी बारिश के कारण हुई तबाही के कारण 4 लाख लोगों को सुरक्षित स्थानों पर ले जाया गया है।

चीन के नागर विमानन मंत्रालय का कहना है कि पिछले पांच दिन में भारी वर्षा से 11 प्रांतों में 128 लोगों की मौत हुई है जबकि 42 लोग लापता हैं। मंत्रालय ने एक बयान में कहा, 30 जून से लगातार बारिश होने के कारण 41,000 मकान ध्वस्त हो गए हैं और 11 क्षेत्रों से 4 लाख से ज्यादा लोगों को सुरक्षित स्थानों पर ले जाया गया है। इनमें से अधिकतर क्षेत्र यांगत्जे नदी और उसकी सहायक नदियों सिचुआन, चोंगक्वींन, गुईझोउ, हुबेई और जिआंगसु से लगे हैं । बयान में कहा गया है कि करीब 6,00,000 लोगों को तुरंत मूलभूत वस्तुओं के सहायता की आवश्यकता है जबकि 33 लाख लोगो को बाढ़ से खतरा है।

बारिश के कारण 2,95,200 हेक्टेयर फसल बर्बाद हुई हैं।बाढ़ और भूस्खलन के कारण दूरसंचार और बिजली आपूर्ति भी प्रभावित हो रही है, कुछ क्षेत्रों में यातायात भी प्रभावित हो रहा है। सरकारी संवाद समिति शिन्हुआ की खबर के अनुसार, मंत्रालय का अनुमान है कि अभी तक।

Latest World News