चोंगक्विंग: दक्षिण-पश्चिम चीन के चोंगक्विंग नगरपालिका में रविवार को एक हेलीकॉप्टर के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से उसमें सवार चार लोगों की मौत हो गई। स्थानीय अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
यह दुर्घटना अपराह्न एक बजे उस वक्त हुई, जब वांगझू डिस्ट्रिक्ट से लियांगपिंग काउंटी के लिए उड़ान भरने वाले बेल 407 जीएक्स विमान का ग्राउंड कंट्रोल के साथ संपर्क भंग हो गया।
बचावकर्मियों को लियांगपिंग काउंटी के हुकाओ गांव में शाम 6.30 बजे के आसपास हेलीकॉप्टर का मलबा मिला। हेलीकॉप्टर के दुर्घटनाग्रस्त होने के कारणों की जांच की जा रही है।
ये भी पढ़ें: 'मुस्लिम शासनकाल में नहीं हुआ हिंदू धर्म पर हमला'
दक्षिण अफ्रीका में मिली इन्सानों जैसी एक नई प्रजाति
Latest World News