1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. पाकिस्तान: व्हाट्सऐप पर ईशनिंदा करने के आरोप में हिंदू व्यक्ति गिरफ्तार

पाकिस्तान: व्हाट्सऐप पर ईशनिंदा करने के आरोप में हिंदू व्यक्ति गिरफ्तार

व्हाट्सऐप के जरिए ईशनिंदा वाली विषय वस्तु कथित तौर पर भेजने को लेकर पाकिस्तान में 35 वर्षीय एक हिंदू व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है।

Representational Image | AP photo- India TV Hindi
Representational Image | AP photo

इस्लामाबाद: व्हाट्सऐप के जरिए ईशनिंदा वाली विषय वस्तु कथित तौर पर भेजने को लेकर पाकिस्तान में 35 वर्षीय एक हिंदू व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है।

एक दुकान के मालिक प्रकाश कुमार को बुधवार को बलूचिस्तान के लासबेला जिले में गिरफ्तार किया गया। लासबेला के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जिया मंदोखेल ने गिरफ्तारी की पुष्टि की। पुलिस ने एक मामला दर्ज किया है और जांच शुरू कर दी है। उसका मोबाइल फोन भी जब्त कर लिया गया है।

मामले में आगे की पूछताछ के लिए संदिग्ध को एक स्थानीय अदालत ने जेल भेज दिया है।

Latest World News