1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. बांग्लादेश में हिंदू प्रिन्सिपल की पिटाई, कान पकड़कर उठक-बैठक कराई

बांग्लादेश में हिंदू प्रिन्सिपल की पिटाई, कान पकड़कर उठक-बैठक कराई

ढाका के नजदीक नारायणगंज में 13 मई को एक हिन्दू स्कूल प्रिन्सिपल श्यामल कांति भक्त की लोगों ने जमकर पिटाई की।

ढाका- India TV Hindi
ढाका

नारायणगंज (बांग्लादेश)- ढाका के नजदीक नारायणगंज में 13 मई को एक हिन्दू स्कूल प्रिन्सिपल श्यामल कांति भक्त की लोगों ने जमकर पिटाई की, स्थानीय अवामी लीग सांसद सलीम उस्मान ने लोगों के सामने प्रिन्सिपल से कान पकडकर उठक-बैठक करवाई और फिर पुलिस को सौंप दिया। श्यामल कांति भक्त का इस समय स्थानीय असपताल में पुलिस हिरासत में इलाज चल रहा है।

एक मामूली घटना को लेकर बवाल शुरु हुआ। प्रन्सिपल के मुताबिक, नौवीं कक्षा का छात्र रिफात हसन क्लास में कोयल और कौए की बोलियां बोलकर शरारत कर रहा था। प्रिन्सिपल ने उसके गाल पर तमाचा जड़ा। छोडी देर में दूसरे छात्रों ने अफवाह फैला दी कि प्रन्सिपल ने इस्लाम को गालियां देते हुए छात्र को तमाचा जड़ा।

स्कूल से कई छात्र भागकर पास की मस्जिद में गए, और वहां से लाउडस्पीकर पर ऐलान किया कि प्रिन्सिपल ने अल्लाह रसूल का अपमान किया है और लोग फौरन स्कूल चले आएं। स्कूल का नाम- प्यार सत्तार लतीफ हाई स्कूल। फौरन की हजार लोग वहां इकट्ठे हुए और प्रिन्सिपल की पिटाई हुई। खबर पाकर अवामी लीग सांसद सलीम उस्मान वहां पहुंचे। सांसद का कहना है कि उन्होने उग्र भीड़ से बचाने के लिए प्रिन्सिपिल से कान पकडकर उठक-बैठक करवाई, और फौरन भीड से बाहर निकाल कर पुलिस के हवाले कर दिया।

तीन सदस्यीय समिति घटना की जांच करेगी
प्रिन्सिपल का कहना है कि वो 17 साल से इसी स्कूल में प्रिन्सिपल हैं और कभी इसलाम धर्म का अपमान नहीं किया। प्रिन्सिपल के मुताबिक स्कूल मैनेजिंग कमेटी फारुख उल इस्लाम अपनी बहन परवीन अख्तर को पिछले कई साल से प्रिन्सिपल बनवाना चाहते थे। लेकिन 51 साल के श्यामल कांति भक्त इसके लिए तैयार नहीं थे। इसके अलावा वह मैनेजिंग कमेटी के कई गलत कामों का विरोध कर रहे थे। सांसद का कहना है कि स्कूल की मैनेजिंग कमेटी को भंग कर दिया गया है और subdivisional secondal education officer A.K.M. Nurul Alam की अध्यक्षता में तीन सदस्यीय समिति घटना की जांच करेगी।

अभी तक नहीं दर्ज की शिकायत

पुलिस का कहना है कि अभी तक किसी ने शिकायत दर्ज नहीं कराई है। प्रिन्सिपल का कहना है कि वो खुद अपनी जान को लेकर चिन्तित हैं, मैं खुद असुरक्षिक महसूस कर रहा हूं, इसलिए शिकायत दर्ज करने की सोच भी नहीं सकता। इस घटना को लेकर ढाका में लेखकों और शिक्षाविदों ने सांसद की आलोचना की है। बांग्ला लेखक और पत्रकार कमाल लोहानी ने कहा कि सांसद सलीम उस्मान के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए।

बाल पकडकर घसीटते हुए बाहर ले गए
प्रिन्सिपल श्यामलकांति भक्त ने 19 मई को अस्पताल में कहा कि मैं सांसद सलीम उस्मान से डरा हुआ हूं, और मुझे अपनी जान को लेकर फिक्र है। सांसद ने मुझे गालियां दी और कान पकडकर उठक-बैठक करवाई। सांसद झूठ बोल रहे हैं कि उन्होंने मुझे भीड़ से बचाया। वो स्कूल में सीधे मेरे कमरे में आए और मेरे बाल पकडकर घसीटते हुए बाहर ले आए। मुझे चार थप्पड मारे और कहा कि कान पकडकर उठक-बैठक करो।

Latest World News