1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. हांगकांग: बर्ड फ्लू का दूसरा मानव मामला दर्ज

हांगकांग: बर्ड फ्लू का दूसरा मानव मामला दर्ज

हांगकांग: हांगकांग में कुछ दिन पहले बर्ड फ्लू से एक बुजुर्ग की मौत के बाद इस विषाणु के दूसरे मानव मामले की पुष्टि हुई है। हांगकांग में इस मौसम में बर्ड फ्लू का यह दूसरा

hong kong the second human bird flu case registered- India TV Hindi
hong kong the second human bird flu case registered

हांगकांग: हांगकांग में कुछ दिन पहले बर्ड फ्लू से एक बुजुर्ग की मौत के बाद इस विषाणु के दूसरे मानव मामले की पुष्टि हुई है। हांगकांग में इस मौसम में बर्ड फ्लू का यह दूसरा मानव मामला है। सरकार ने एक बयान में कहा कि 70 साल का एक शख्स दिसंबर के शुरू में पड़ोसी चीनी शहर शेनझेन और झोंगशान गया था और उसके शरीर में एच7एन9 विषाणु की पुष्टि हुई।

उन्होंने कहा कि व्यक्ति झोंगशान में कई मोबाइल स्टॉल पर जीवित मुर्गियां बेचने के लिए जा रहा था, लेकिन अधिकारियों ने कहा कि वह अब तक संक्रमण के स्रोत की जांच कर रहे हैं। मरीज को स्थिर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है और व्यक्ति के संपर्क में रहे उसके करीबी लोगों को चिकित्सकीय निगरानी में रखा गया है, बहरहाल उसके करीबी व्यक्तियों में से अब तक किसी में विषाणु के लक्षण रिपोर्ट नहीं किए गए हैं।

सरकार ने अपने बयान में कहा कि ठंड के मौसम के कारण बर्ड फ्लू के मामलों के बढ़ने की आशंका है। पड़ोसी गुआंगडोंग प्रांत से मुर्गी लाने वाले एक अन्य बुजुर्ग व्यक्ति की रविवार को एच7एन9 विषाणु से मौत हो गई। एक सप्ताह पहले ही उसके शरीर में विषाणु की पुष्टि हुई थी।

Latest World News