हांगकांग: हांगकांग में तैनात चीनी सेना ने पिकाचू और अन्य आभासी मॉनसट्र्स ढूंढ रहे लोगों को अपने क्षेत्र से बाहर रहने को लेकर चेताया है क्योंकि पूरा शहर पोकेमौन गो को लेकर बहुत उत्साहित है। हांगकांग में कल इस मोबाइल गेमिंग एप्प की शुरआत हुई, जिसके बाद लोग अपने फोन से चिपके हुए और शॉपिंग मॉल्स से लेकर सरकारी मुख्यालयों तक में इंटरनेट की तलाश में देखे गये।
यह एप्प सेटेलाइट लोकेशन, ग्राफिक्स और कैमरा का इस्तेमाल करता है। शहर के लोगों के उत्साह को देखते हुए सरकारी विभागों एवं यहां तक कि चीनी पीपुल्स लिबरेशन आर्मी ने उनको आगाह किया है। PLA के एक प्रवक्ता ने एएफपी को बताया कि उनकी बैरक शहर के निषिद्ध क्षेत्र में हैं। उन्होंने कहा, हांगकांग के कानून के अनुसार सैन्य बैरक प्रतिबंधित क्षेत्र में आता है। कमांडिंग ऑफिसर की अनुमति के बिना किसी को भी प्रतिबंधित क्षेत्र में प्रवेश करने की इजाजत नहीं होती है। पुलिस ने लोगों को गेम खेलते समय सचेत रहने को कहा है।
Latest World News