1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. जानें क्यों कुछ घंटों में चर्चा में आ गया रायविंड पैलेस

जानें क्यों कुछ घंटों में चर्चा में आ गया रायविंड पैलेस

भारत के प्रधानमंत्री ने आज काबुल से लौटते हुए अचानक लाहोर का रुख़ कर लिया और मुलाक़ात की पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज़ शरीफ़ से। शरीफ़ ने हवाई अड्डे पर उनकी अगवानी की और फिर उन्हें

jati umra- India TV Hindi
jati umra

लाहौर: भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज काबुल से भारत लौटते हुए अचानक लाहौर का रुख़ कर लिया और मुलाक़ात की पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज़ शरीफ़ से। शरीफ़ ने हवाई अड्डे पर उनकी अगवानी की और फिर उन्हें लेकर रायविंड पैलेस चले गए। यह प्रधानमंत्री की पहली पाकिस्तान यात्रा है। भारत-पाक संबंधों को सुधारने के मद्देनज़र उनकी यह यात्रा बहुत महत्वपूर्ण मानी जा रही है। रायविंड पैलेस जाती उमरा में है, जो दरअसल अमृतसर के पास एक गांव का नाम है, जहां नवाज़ शरीफ के पिता रहा करते थे और विभाजन के बाद यहां आ गए। 

jati umra

आपको बता दें कि जट्टी उमरा में रायविंड पैलेस नवाज़ शरीफ़ का घर है जहां आज यानी शनिवार को उनकी नातिन मेहरुन्निसा की मेंहदी रस्म है और कल यानी 26 दिसंबर को शादी होनी है। अगले दिन दावत-ए-वलीमा है।

 

jati umra

रायविंड पैलेस में महरुन निसा का निकाह पाकिस्तान के जाने माने बिजनेसमैन चौधरी मुनीर के बेटे राहील मुनीर के साथ हो रहा है। दोनों की शादी के सभी कार्यक्रम शरीफ के गृह राज्य लाहौर के रायविंड में हो रहे हैं।  

नवाज़ शरीफ का इंडिया कनेक्शन

नवाज शरीफ़ साहब के पुरखे यानि अब्बा पार्टीशन के बाद अमृतसर के पास जट्टी उमरा गांव से लाहौर गए थे। इस गाँव से उनकी बेपनाह मुहब्बत का पता इस बात से चलता है कि उन्होंने यहां भी अपने घर का नाम ‘जट्टी उमरा ही रखा। उन्हें जट्टी उमरा के प्रिंस के नाम से भी जाना जाता था।

Latest World News