1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. पाकिस्तान: इमरान खान ने वापस लिया सरकार विरोधी प्रदर्शन

पाकिस्तान: इमरान खान ने वापस लिया सरकार विरोधी प्रदर्शन

पनामा पेपर्स घोटाले में सुप्रीम कोर्ट द्वारा पाकिस्तानी प्रधानमंत्री नवाज शरीफ और उनके परिवार के खिलाफ जांच का आदेश देने के बाद पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (PTI) के प्रमुख इमरान खान ने...

Imran Khan | AP File Photo- India TV Hindi
Imran Khan | AP File Photo

इस्लामाबाद: पनामा पेपर्स घोटाले में सुप्रीम कोर्ट द्वारा पाकिस्तानी प्रधानमंत्री नवाज शरीफ और उनके परिवार के खिलाफ जांच का आदेश देने के बाद पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (PTI) के प्रमुख इमरान खान ने बुधवार को शुरू होने वाला अपना सरकार विरोधी प्रदर्शन मंगलवार को वापस ले लिया और जश्न मनाने की घोषणा की। 

देश-दुनिया की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

PTI अध्यक्ष खान ने शरीफ को उनके और उनके परिवार के खिलाफ लगे भ्रष्टाचार के आरोपों को लेकर प्रधानमंत्री के पद से हटने के लिए बाध्य करने के वास्ते लाखों समर्थकों को जुटाकर बुधवार को राजधानी में बंद-नाकेबंदी करने की धमकी दी थी। खान (64) ने इस्लामाबाद में अपने बानी गला निवास के बाहर कहा कि यह जीत का जश्न मनाने एवं शुक्रिया अदा करने का वक्त है। अपने निवास के बाहर डेरा डाले करीब 300 समर्थकों से क्रिक्रेटर से नेता बने खान ने कहा, ‘घर जाइए और आराम कीजिए।’ 

उन्होंने उनसे राजधानी के परेड ग्राउंड में शुक्रिया अदा करने के वास्ते इस्लामाबाद लौटने का आह्वान किया। खान ने कहा, ‘मैं खुश हूं कि नवाज शरीफ के (कथित भ्रष्टाचार) की जांच कल के बाद शुरू होगी।’ सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले की सुनवाई की तारीख 3 नवंबर तय की है। पनामा कागजातों के अनुसार शरीफ के 4 बेटों में 3 विदेश स्थित कंपनियों के मालिक बताए जाते हैं। वैसे शरीफ और उनके परिवार ने किसी भी गड़बड़ी के आरोप से इनकार किया है लेकिन विपक्ष स्वतंत्र जांच की मांग कर रहा है।

Latest World News