इस्लामाबाद: पाकिस्तानी क्रिकेटर से नेता बने इमरान खान ने एक बार फिर अपनी तीसरी शादी के संकेत दिए हैं। अपनी ब्रिटेन यात्रा के दौरान, पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (PTI) के अध्यक्ष इमरान खान ने कहा उनका शादी का पिछला रिकॉर्ड अच्छा नहीं रहा है।
देश-दुनिया की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, PTI के अध्यक्ष ने कहा, ‘मैं आपको शादी के बारे में बेहतर सलाह नहीं दे सकता क्योंकि मेरा पिछला रिकॉर्ड अच्छा नहीं है। शायद तीसरी बार यह भाग्यशाली हो।’ इमरान खान की तीसरी शादी पर बीते कुछ समय से अटकलें लगाई जा रही हैं। इससे पहले लंदन में उनकी शादी की खबरें सामने आई थीं, लेकिन झूठी साबित हुईं।
Imran and Reham | Twitter Photo
इमरान खान और रेहम खान। (ट्विटर फोटो)
इमरान की पूर्व पत्नी रेहम खान ने शनिवार को कहा कि उनके रास्ते अलग थे। दोनों का तलाक हो चुका है। इमरान खान की तीसरी शादी की संभावनाओं जिक्र करते हुए पत्नी रेहम ने कहा, ‘हो सकता है अगली बार नियाजी साहब (इमरान खान) की किस्मत किसी दूसरे से मिल जाए।’
Imran and Jemima | AP Photo
रेहम ने कहा कि वह अपना रास्ता नहीं बदलने वाली हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, रेहम ने पिछले साल 30 अक्टूबर को अपने अलगाव की घोषणा के बाद एक बार फिर से इमरान से तलाक पर बात रखी है। 64 साल के इमरान खान ने पहली शादी जेमिमा से 1995 में की थी। शादी के बाद जेमिमा ने इस्लाम स्वीकार कर लिया था। उन्होंने दूसरी शादी रेहम खान से 2015 में की।