A
  1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. पाकिस्तान में आतंकवादी सहित नौ लोगों की मौत

पाकिस्तान में आतंकवादी सहित नौ लोगों की मौत

कराची: पाकिस्तान के अशांत बलूचिस्तान प्रांत में दो अलग अलग घटनाओं में नौ लोग मारे गए। पुलिस के अनुसार, तुर्बत के नसीराबाद इलाके में एक हथियारबंद व्यक्ति ने एक वाहन पर गोलियां चलायी जिसमें छह

पाकिस्तान में...- India TV Hindi
पाकिस्तान में आतंकवादी सहित नौ लोगों की मौत

कराची: पाकिस्तान के अशांत बलूचिस्तान प्रांत में दो अलग अलग घटनाओं में नौ लोग मारे गए। पुलिस के अनुसार, तुर्बत के नसीराबाद इलाके में एक हथियारबंद व्यक्ति ने एक वाहन पर गोलियां चलायी जिसमें छह लोग मारे गए। मारे गए लोगों में से एक की पहचान प्रतिबंधित समूह के कमांडर फैजल हैदर के रूप में हुई है।

हमले के बाद हमलावर अपने वाहनों से फरार हो गए। इस बीच तुर्बत के होशप इलाके में अर्धसैनिक बलों को तीन शव मिले हैं। हालांकि इन शवों की अभी तक पहचान नहीं हुई है।

 

Latest World News