रियाद: सऊदी अरब के शाह सलमान बिन अब्दुल अजीज ने सोमवार को नार्दर्न बॉर्डर्स प्रांत के नए आवासीय मंत्री तथा गवर्नर की नियुक्ति की है। 'अरब न्यूज' की रिपोर्ट के मुताबिक, मंत्रिमंडल के सदस्य की नियुक्ति संबंधी शाही आदेश जारी करते हुए शाह ने माजेद बिन अब्दुल्ला अल-हुकैल को नया आवासीय मंत्री तथा राजकुमार मिशाल बिन अब्दुल्ला बिन मुसाद को नॉर्दर्न बॉर्डर्स प्रांत का नया गवर्नर नियुक्त किया।
राजकुमार मिशाल की नियुक्ति राजकुमार अब्दुल्ला बिन अब्दुल अजीज बिन मुसाएद के पिछले सप्ताह निधन के बाद किया गया है। वह पिछले पांच दशकों से इस प्रांत के गवर्नर थे।
Latest World News