काठमांडू: भारत ने नेपाल में गरीब दलित लड़कियों को स्कूल में दाखिला लेने के लिए प्रोत्साहित करने और उनके बीच में साक्षरता दर बढ़ाने के लिए उन्हें 2,000 साइकिलें उपहार में दी हैं। भारतीय दूतावास ने एक बयान में कहा कि नेपाल के विभिन्न सरकारी स्कूलों में पढ़ रहीं गरीब दलित लड़कियों को साइकिलें तोहफे में दी गई हैं।
गरीब दलित छात्राओं को साइकिल देने के कार्यक्रम का मकसद नेपाल में लड़कियों की सारक्षता दर को बढ़ाना और गरीब और दलित परिवारों की लड़कियों को स्कूल में दाखिला लेने के लिए भी प्रोत्साहित करना है।
दूतावास के बयान में कहा गया है कि साइकिल तोहफे में देने के कार्यक्रम में भारत सरकार ने एक करोड़ 36 लाख रूपये से ज्यादा की आर्थिक सहायता दी है जो इसने अपने छोटे विकास परियोजना कार्यक्रम के तहत दी है।
Latest World News