1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. पाक: सर्जिकल स्ट्राइक में खुद का नुकसान छिपा रहा है भारत

पाक: सर्जिकल स्ट्राइक में खुद का नुकसान छिपा रहा है भारत

इस्लामाबाद: पाकिस्तानी सेना ने आज कहा कि उसे यकीन है कि POK में आतंकी ठिकानों को निशाना बनाकर किए गए किए सर्जिकल स्ट्राइक में भारतीय सैनिक भी हताहत हुए हैं, लेकिन भारत अपनी तरफ के

surgical strike- India TV Hindi
surgical strike

इस्लामाबाद: पाकिस्तानी सेना ने आज कहा कि उसे यकीन है कि POK में आतंकी ठिकानों को निशाना बनाकर किए गए किए सर्जिकल स्ट्राइक में भारतीय सैनिक भी हताहत हुए हैं, लेकिन भारत अपनी तरफ के नुकसान को छिपा रहा है। पाकिस्तानी सेना के प्रवक्ता लेफ्टिनेंट जनरल आसिम सलीम बाजवा ने POK के बाघसर इलाके में संवाददाताओं से बातचीत में यह बयान दिया।

रेडियो पाकिस्तान के अनुसार बाजवा ने कहा कि नियंत्रण रेखा पर भारतीय गोलीबारी का मुहंतोड़ जवाब दिया गया। उन्होंने कहा, हमें यकीन है कि भारतीय पक्ष की तरफ लोग हताहत हुए हैं लेकिन वे इस बारे में जानकारियां छिपा रहे हैं। बाजवा ने कहा कि देश के सशस्त्र बल किसी भी आक्रमक कार्रवाई का मुंहतोड़ जवाब देने के लिए पूरी तरह तैयार है।

उन्होंने यह भी कहा कि युद्ध किसी के हित में नहीं है। प्रवक्ता ने भारत के उस दावे को गलत और मनगढ़त करार देते हुए एक बार फिर खारिज कर दिया कि भारतीय सेना ने पाकिस्तानी सीमा के भीतर घुसकर कार्रवाई की है।

Latest World News