1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. क्या आप जानते हैं व्रत में इस्तेमाल होने वाला नमक आता है पाकिस्तान से?

क्या आप जानते हैं व्रत में इस्तेमाल होने वाला नमक आता है पाकिस्तान से?

शायद ही आपको इस बात का एहसास होगा कि करोड़ों भारतीयों की ओर से खाए जाने वाला यह सेंधा नमक कहां से आता है।

khewra salt mines- India TV Hindi
khewra salt mines

नई दिल्ली: व्रत में ज्यादातर लोगों की ओर से  इस्तेमाल किया जाने वाले सेंधा नमक के बारे में तो आप सभी जानते ही हैं। लेकिन शायद ही आपको इस बात का एहसास होगा कि करोड़ों भारतीयों की ओर से खाए जाने वाला यह सेंधा नमक कहां से आता है। आपको बता दें कि जिस सेंधा नमक का आप इस्तेमाल करते हैं वह और कहीं से नहीं बल्कि हमारे पड़ोसी देश पाकिस्तान से आता है। पिछले 6 सालों में भारत में लगभग 87050.6 टन सेंधा नमक मंगाया गया है।

पाकिस्‍तान के खेवरा में है सेंधा नमक की वर्ल्‍ड की दूसरे नंबर की माइंस
पाकिस्तान स्थित क्षेत्र जैसे खेवरा, वारछा और कालाबाग में सबसे अच्छी किस्म का सेंधा नमक निकाला जाता है। अगर सेंधा नमक की माइंस की बात की जाए तो खेवरा स्थित सेंधा नमक की माइंस दुनिया में दूसरे नंबर पर आती है। यहीं पर प्रत्येक वर्ष 3.25 लाख टन रॉक सॉल्ट निकाला जाता है। जिसमें से करीब 2.5 लाख टन नमक केमिकल इंडस्ट्री को बेचा जाता है।

जानिए भारत पाक से कितना नमक आयाता करता है
हर साल पाकिस्तान इस नमक का निर्यात भारत समेत कई देशों को करता है। साल 2009-10 में भारत ने पाकिस्तान से 27,864 मीट्रिक टन नमत आयात किया था। जबकि साल 2014-15 में भारत ने 2,710 मीट्रिक टन नमक आयात किया था।

यह भी पढ़ें: सेंधा नमक के इन बेहतरीन उपायों से पाएं बेदाग त्वचा

खेवरा माइंस: टूरिस्‍टों के लिए भी है खास, इलेक्‍ट्रिक ट्रेन से घुमने का मिलता है अवसर
पाकिस्तान के जिन खेवरा माइंस से रॉक सॉल्ट निकाला जाता है साल 2011 में उसे आम लोगों और टूरिस्ट्स के लिए खोला गया था। लोगों को माइंस में घूमाने के लिए यहां इलैक्ट्रिक ट्रेन का इस्तेमाल किया जाता है।

माइंस में रॉक सॉल्ट से कई आकर्षक चीजें बनाई गई है टूरिस्ट्स को वह भी दिखाया जाता है। लगातार लोगों के बढ़ने के कारण इस जगह को अब पूरी दुनिया में जाना जाने लगा है। इससे पहले बहुत कम लोग इस जगह को जानते थे।

Latest World News